BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने नैनपुर अनुविभाग की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक ली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 17, 2021

कलेक्टर ने नैनपुर अनुविभाग की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक ली

 मण्डला 17 अप्रैल 2021



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने टेस्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी संधारित की जाए। कलेक्टर ने नैनपुर क्षेत्र में कोरोना जांचे बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं एवं काउंटर बढ़ाकर जांच सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने बीएमओ को निर्देशित किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की पूरे समय के लिए ड्यूटी सुनिश्चित करें। उन्होंने नैनपुर में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी संसाधनों पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि केयर सेंटर में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियां सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में मेडिकेशन प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने नैनपुर क्षेत्र के समस्त मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की आवश्यकता होने पर रेलवे के चिकित्सकों की भी सेवाएं ली जाए। श्रीमती सिंह ने अनुविभाग के अंतर्गत उपलब्ध एंबुलेंस की जानकारी ली। उन्होंने कहा की आवश्यकता होने पर स्थानीय स्तर पर एंबुलेंस बढ़ाएं। उन्होंने क्षेत्र में एक्स रे एवं सीटी स्कैन के बारे में जानकारी ली एवं कहा कि निर्धारित दर पर ही जांचे सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल से कहा कि इस संकट के दौरान जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर पर आवश्यक सहयोग करें। उन्होंने कोविड संक्रमित मरीजों की जानकारी क्षेत्र के पार्षद एवं निचले स्तर पर प्रसारित करने के निर्देश दिए ताकि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पॉजिटिव मरीज एवं उनके परिवार की जरूरी व्यवस्था होने तक उन्हें समझाइश दी जाए। कलेक्टर ने नैनपुर अनुविभाग में किराना सामान को घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश। उन्होंने एसडीएम नैनपुर शिवाली सिंह को कहा कि किराना सामान को घर तक उपलब्ध कराने मोबाइल दुकानों की व्यवस्था बनाएं। इसी प्रकार सब्जियों को घर तक पहुंचाने के लिए हाथ ठेलो के माध्यम से बिक्री सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर एसडीएम को कम्युनिकेशन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment