मण्डला 17 अप्रैल 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमएचओ सहित जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों एवं कोविड के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम मंडला को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों की जांच के लिए टेस्टिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाए। उन्होंने कहा कि परिसर में ही काउंटर की संख्या बढ़ाएं। श्रीमती सिंह ने एसडीएम को निर्देशित किया कि काउंटर्स को बढ़ाने सिविल सर्जन के साथ समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने सिविल सर्जन को काउंटर्स में डॉक्टरों की तैनाती, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले, पीने के पानी बैठने की व्यवस्था तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में सैंपलिंग की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध पैथोलॉजिस्ट के बारे में जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए कोविड आइसोलोशन वार्ड की व्यवस्था पर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर के कोविड वार्ड में चिकित्सकों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित किया जाए, चिकित्सक मरीजों से बात करें तथा उनके स्वास्थ्य की सतत् निगरानी करें। इसी प्रकार उपस्थित स्टॉफ द्वारा भी मरीजों से बात की जाए। श्रीमती सिंह ने सीएमएचओ को चिकित्सालय में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी स्टॉफ के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रत्येक पेशेंट का विजिट रिपोर्ट बनाएं तथा चिकित्सकों के नियमित भ्रमण के दौरान इस विजिट रिपोर्ट को अपडेट भी करें। उन्होंने कहा कि विजिट रिपोर्ट में मरीजों के संबंध में सभी जरूरी जानकारियां भरी होनी चाहिए तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में टीप अनिवार्य रूप से होना चाहिए। श्रीमती सिंह ने जिला चिकित्सालय में आने वाले निमोनिया एवं अन्य बीमारियों के मरीजों के संबंध में भी विस्तार से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निमोनिया के मरीजों को आइसोलेट करें तथा उनका तत्काल इलाज शुरू सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बीएमओ को भी निर्देशित किया कि लक्षण आधारित मरीजों का इलाज तत्काल एवं प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। सभी ब्लॉक से आने वाले मरीजों की पहचान के लिए जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की एक टीम बनाएं। कलेक्टर ने सीएमएचओ को जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य मरीजों से संबंधी जानकारी को सार्थक पोर्टल पर लगातार अपडेट करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित सीटी स्कैन केंद्र के संबंध में एडीएम से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन सेंटर निर्धारित फीस ही ले तथा निर्धारित की जानकारी अपने परिसर में प्रदर्शित करें।
संस्थागत क्वॉरेंटाइन को बढ़ावा दें
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि संस्थागत क्वारेन्टीन को अधिक से अधिक बढ़ावा दें, केवल ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति दें जिनके घर कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों को भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच भी गंभीरता से करें। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले अनावश्यक बाहर ना घूमे, रिपोर्ट आने तक होम क्वारेन्टीन रहे तथा प्रशासन का सहयोग करें। निर्देशो का पालन नही करने वाले व्यक्ति पर एफआईआर कराई जाए। कलेक्टर ने विकासखंडों में प्रारंभ किए गए कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में स्थित कोविड केयर सेंटर में गर्मपानी, दवाई, साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओ की लगातार निगरानी की जाए। वार्ड में सकारात्मक माहौल रखें, डॉक्टर तथा स्टाफ मरीजों से उनकी लगातार कुशलक्षेम जाने तथा उन्हें मानसिक रूप से सबल दें। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के एक्स-रे एवं ब्लड टेस्ट यूनिट का भी अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिक लक्षणों की जांच में इनका भी हरसंभव उपयोग करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ श्रीनाथ सिंह को जिले में रेमडेसीविर, विटामिन की दवाइयां तथा अन्य जरूरी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर आवश्यक चीजों की डिमांड तैयार कर भेजे भेजें।
Saturday, April 17, 2021
Home
collector-mandla
corona
corona-update
covid19
जिला चिकित्सालय में जांच के लिए काउंटर्स बढ़ाएं... कलेक्टर ने चिकित्सालय की व्यवस्था को पुख्ता करने के दिये निर्देश
जिला चिकित्सालय में जांच के लिए काउंटर्स बढ़ाएं... कलेक्टर ने चिकित्सालय की व्यवस्था को पुख्ता करने के दिये निर्देश
Tags
# collector-mandla
# corona
# corona-update
# covid19
Share This
About digital bharat
covid19
Labels:
collector-mandla,
corona,
corona-update,
covid19
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment