मण्डला 17 अप्रैल 2021
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किया गया ’मैं कोरोना वालंटियर’ अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। जिला मुख्यालय से लेकर गांव के युवा एवं हर वर्ग का व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर अपने स्तर पर कोरोना संकट से निकलने में अपना योगदान दे रहा है। इसी क्रम में ग्राम निवारी अनुविभाग नैनपुर के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू के छात्र हेमकरण भी ’मैं कोरोना वालंटियर’ अभियान से जुड़े हैं। हेमकरण बताते हैं कि वह अपने स्तर पर कोरोना वायरस और इसके बचाव के बारे में जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। इसके लिए प्रतिदिन घर-घर जाकर सदस्यों से चर्चा कर कोरोना तथा इससे बचने के लिए जरूरी उपायों की भी जानकारी दे रहे हैं। हेमकरण जानकारी प्रसारित करने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करते रहते हैं और उनके साथ भी ग्रामीण स्तर पर घर घर जाकर या छोटी चौपाल में लोगों को जागरूकता के संबंध में संदेश देते हैं। खेमकरण कहते हैं मैं कोरोना वालंटियर अभियान से जुड़कर गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं प्रत्येक दिन घर घर जाकर, मोहल्ले एवं गांव में अनेक लोगों से चर्चा कर उन्हें समझाईश देता हूं तथा शासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं।



No comments:
Post a Comment