मण्डला 17 अप्रैल 2021
एडीएम मीना मसराम ने जिला मुख्यालय में आज सुबह कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बाहर घूम रहे लोगों को घर में रहने की सलाह दी। इसी प्रकार कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुष्पेंद्र अहके, तहसीलदार मंडला देवी प्रसाद चक्रवर्ती, नायब तहसीलदार निर्मल पटले एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment