BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परीक्षाओं के आयोजन संबंधी निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 8, 2021

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परीक्षाओं के आयोजन संबंधी निर्देश



मण्डला 8 अप्रैल 2021



आयुक्त लोक शिक्षण संस्थान म.प्र. जयश्री कियावत ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल एवं उमावि म.प्र. को निर्देशित किया है कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिये शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को विद्यालय से प्रश्न पत्र वितरित किये जायेंगे। जिसे विद्यार्थी घर पर हल कर विद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अपने विद्यालय में जमा करेंगे। उन्होंने उक्त निर्देश के अनक्रम में कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के कारण सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु परीक्षा की तैयारी के लिये दिनांक 9 एवं 10 अप्रैल को अध्ययन अवकाश रहेगा। विद्यार्थी दिनांक 9 एव 10 अप्रैल को शाला में उपस्थित नहीं होगें। यद्यपि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिये तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा हेतु समय-सारणी जारी की गई है, किन्तु वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण जिलों में भिन्न-भिन्न परिस्थितियाँ होने के कारण समय-सारणी अनसार कार्यवाही का बंधन समाप्त किया जाता है।

शाला प्रमुख 12 अप्रैल अथवा जिले में लॉकडाउन की स्थिति में जिस दिन भी लॉकडाउन खुले उस दिवस अपने जिले की स्थानीय परिस्थिति के अनुसार सभी प्रश्न पत्र एवं कोरी उत्तर पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को एक साथ प्रदान करें। शाला में प्रश्न पत्र प्राप्त करने का समय प्रातः 9 से 12 बजे का रहेगा। प्राचार्य अपने स्तर से पृथक-पृथक कक्षाओं के लिये पृथक-पृथक समय निर्धारित कर सकेगें। कोविड-19 एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों से पुनः उत्तर पुस्तिकाएँ प्राप्त करने के लिये भी शाला प्रमुख अपने स्तर से दिनांक निर्धारित करेगें। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ही किया जायेगा यदि शिक्षक चाहें तो घर ले जाकर भी मूल्यांकन कर सकेगें। प्राचार्य अनिवार्यतः यह सुनिश्चित् करेंगे कि 30 अप्रैल तक गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी ’’विमर्श पोर्टल’’ पर ही परीक्षा परिणाम प्रदर्शित किया जाये। शासकीय शालाएँ आगामी आदेश तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 12 बजे तक खुलेंगी। छात्रावासों में दर्ज विद्यार्थी निकटस्थ शाला से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर सकेंगें तथा उसी विद्यालय में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करेंगें। संबंधित शाला विद्यार्थियों का मूल्यांकन करके उनके अंक मूल शाला को उपलब्ध कराऐगें।

No comments:

Post a Comment