BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे सर्वेक्षण....स्वामित्व योजना के तहत सर्वे कार्य जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 8, 2021

ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे सर्वेक्षण....स्वामित्व योजना के तहत सर्वे कार्य जारी





मण्डला 8 अप्रैल 2021



स्वामित्व योजना के तहत् जिले में सर्वे कार्य जारी है। ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे सर्वेक्षण का उद्देश्य नक्शे के आधार पर संपत्ति के मालिकाना हक का सरकारी दस्तावेज तैयार करना है। गाँव की आबादी का नक्शा तैयार करने का काम ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना से जहाँ ग्रामीण लोगों की संपत्ति का सरकारी रिकार्ड तैयार होगा, वहीं ग्राम पंचायतों को संपत्तियों की स्पष्ट और सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। आबादी सर्वेक्षण से ग्रामीण रहवासियों को अपनी संपत्ति के हक का सरकारी दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें अपनी संपत्ति बेचने में भी आसानी होगी और वे बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। सर्वेक्षण कार्य के तहत् 7 अप्रैल को ग्राम जमुनियाँ में ड्रोन के माध्यम से आबादी सर्वेक्षण का कार्य किया गया। इसी प्रकार 8 अप्रैल को ग्राम ओरिया एवं चिटोरा में आबादी सर्वेक्षण का कार्य किया गया।

No comments:

Post a Comment