देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से आम से लेकर खास हर तरह के लोग संक्रमित हो रहे हैं. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रित हो गए हैं. राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा, हल्के लक्षणों के बाद मैंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वे सभी जो हाल ही में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें.
इससे पहले आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. सुनीता केजरीवाल के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद अरविंद केजीरवाल ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है. वहीं, सुनीता केजरीवाल भी आइसोलेशन में हैं.
मालूम हो कि देश में रोजाना ढाई लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है. वहीं इस दौरान 1761 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,80,530 हो गया है. देश में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 20,31,977 है.

No comments:
Post a Comment