BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर जामा मस्जिद के सदर ने लिया कोविड-19 को देखते हुए बड़ा फैसला......... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 20, 2021

नैनपुर जामा मस्जिद के सदर ने लिया कोविड-19 को देखते हुए बड़ा फैसला.........




रेवांचल टाईम्स -  मुस्लिम समाज ने नैनपुर में कोविड-19 के खतरे को देखते हुए अपनी ओर से पहल करते हुए मस्जिद में 5 लोगों के नमाज अदा करने की पहल की जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिस तरह नैनपुर में कोविड-19 के केस बढ़ते  जा रहे हैं उसको देखते हुए नैनपुर मुस्लिम समाज ने यह फैसला लिया है। इस वक्त मुस्लिम बन्धुओं का रमज़ान का मुबारक महीना चल रहा है जो कि इबादत का महीना है । लोग बड़े शौक से इस माह में मस्जिदों की रौनक हुआ करते थे।लेकिन आज Corona के बेकाबू होते हालात की वजह से मजबूरीवश ऐसा फैसला लिया गया है ताकि लोग सुरक्षित रहें परिवार सुरक्षित रहे शहर व देश सुरक्षित रहे। सोशल डिस्टेंस /मास्क का उपयोग कर Corona की चैन तोड़ी जा सकती है।


राजा विश्वकर्मा के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment