BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर नगर में एक तरफ कोरोना एक तरफ त्यौहार, इस मांह में चैत्र नवरात्रि, रमजान, अंबेडकर जयंती और झूलेलाल जयंती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

नैनपुर नगर में एक तरफ कोरोना एक तरफ त्यौहार, इस मांह में चैत्र नवरात्रि, रमजान, अंबेडकर जयंती और झूलेलाल जयंती





रेवांचल टाइम्स :- संपूर्ण देश में एक तरफ जहां  संक्रमण ने सभी को हलाकान कर रखा है वही इस समय त्योहारों  का दौर भी है। और इस माह की  तो बात ही निराली है  यह महीना  काफी पवित्र देखा जा रहा है  जिसमें नवरात्रि ,भीमराव अंबेडकर जयंती ,झूलेलाल जयंती और मुस्लिमों का पाक महीना रमजान शामिल है।नैनपुर नगर में कल 14 अप्रैल को दलित समाज द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।  वहीं दूसरी तरफ सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल जयंती, तो कहीं मुस्लिम समाज द्वारा रमजान के पाक महीने की शुरुआत हुई सभी ने रोजे रखकर रमजान के पाक महीने का स्वागत किया और हिंदू समाज द्वारा चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से एवं कोरोना गाइडलाइन को  मद्दे नजर रखते हुए। सभी श्रद्धालु भक्तों ने इन त्योहारों को मनाया ।


13 अप्रैल से प्रारंभ चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर कलश स्थापना के साथ मां जगत जननी की पूजा अर्चना आरती प्रारंभ हुई जो 21 अप्रैल 2021 को कलश जवारे घट खप्पर विसर्जन कर नवरात्रि का समापन किया जाएगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिरों में कोरोना महामारी एवं लॉक डाउन के चलते मंदिर मठों में भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। सभी हिंदू परिवार अपने अपने घरों में ही माता रानी की पूजा कर व्रत धारण किए हुए हैं।


नवरात्रि के प्रथम दिवस सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों के द्वारा जल अर्पित कर माता के दर्शन के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना कर मां के दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई नगर के वार्ड क्रमांक 15 बड़ी खेरमाई मंदिर ,सिंह वाहिनी मंदिर ,शारदा मंदिर ,वार्ड क्रमांक 13 छोटी खेरमाई माता मंदिर ,दुर्गा मंदिर काली मंदिर ,शीतला माता मंदिर, में भक्तों के द्वारा जवारे घट खप्पर कलश जोत जलाई तथा माता जगजननी से सभी को स्वस्थ रखने एवं महामारी से बचने की प्रार्थना की।


वहीं दूसरी तरफ नगर सिंधी समाज के द्वारा अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव समाजिक धर्मशाला वार्ड क्रमांक 11 में तथा अपने घर पर परिवार के साथ मनाया गया घर पर पधारे श्री झूलेलाल अखंड भारत के सिंध प्रांत के सभ्यता,समृद्ध ,संस्कृति के संदेशवाहक सिंधी समाज द्वारा इष्ट देव वरुण देव श्री झूलेलाल साहिब के अवतरण दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम में समाज के सभी घरों में श्री झूलेलाल साहिब जी की मूर्ति स्थापना कर पूजन की गई तथा एक दूसरे को झूलेलाल की जन्म उत्सव की शुभकामनाएं बधाई दी गई सामाजिक जनों ने अरदास कर भक्ति भाव के साथ जन्म दिवस मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व इस वर्ष संक्रमण के चलते समाज के लोगों ने सादगी के साथ अपने अपने घरों में ही खुशियां मनाई और परिजनों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment