रेवांचल टाइम्स - एक तरफ जहां प्रशासन बड़ी गंभीरता से कोरोना महामारी से जूझ रहा है। और अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए पूरा एहतियात बरत रहा है। वही कोरोना कर्फ्यू में भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा जीता जागता उदाहरण मंडला ओर नैनपुर के मुख्य मार्गों में देखने को मिल रहा है। चाहे वह मण्डला या नैनपुर का बस स्टैंड हो, चिलमन चौक, बैगाबेगी चौक या नैनपुर के अन्य स्थान और भी अन्य स्थानों में जहां पर बड़ी मात्रा में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। और दोपहिया व दोपहिया वाहनों में भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर आवागमन कर रहे हैं। मंडला नैनपुर में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। बाजार में जरूरी चीजों को छोड़कर व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखे हुए हैं। उसके बाद भी लोग ऑटो व अन्य चार पहिया वाहनों से भर भर कर आ जा रहे हैं । साथ ही ऐसे ही आना जाना हर वार्डो मे भी बना हुआ है। लोग वार्डो में बेहिचक होकर घूमते व बैठे नजर आ रहे लोग आखिर क्यों नहीं समझ रहे है परिस्थितियों की भयावहता को
पुलिस प्रशासन लगातार नागरिकों को सड़क पर बेवजह जाने से रोक रही है। परंतु लोग इन बातों को मानने को तैयार नहीं है और कोरोना को नजरअंदाज कर रहे हैं। जब नगर के लापरवाह लोग अगर इस तरह आयेगे जायेंगे तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। प्रशासन से निवेदन है कि दोपहिया वाहनों में अधिक यात्रियों को बैठाने जाने पर उचित एवं कड़े कदम कदम उठाए जाए । सरकारी दफ्तरो व आफिस को सैनेटाइज किया जाए। ताकि किसी बड़े खतरों से नगर सुरक्षित रह सके।


No comments:
Post a Comment