BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मेहरा समाज के ग्राम चौदस में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती मनाई गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

मेहरा समाज के ग्राम चौदस में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती मनाई गई...


रेवांचल टाइम्स:– निवास विधानसभा के अन्तर्गत झारिया मेहरा समाज संगठन निवास के तत्वाधान ग्राम चौदस में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 130 वीं जन्म जंयती धूमधाम से मनाई गई | जयंती पर बाबा साहेब की फोटो प्रतिमा पर पुष्पपुच्छ से   उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस दौरान मेहरा समाज के सदस्यों ने बारी बारी कर अपनी अपनी बात रखी,और कहा कि बाबा साहब ने ऊंच-नीच छुआछूत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर का दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया।  उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। समाज में मानववाद की स्थापना हो  तभी उनके द्वारा किए गए संघर्ष फलीभूत होंगे। बाबा साहेब की जयंती पर कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष रैली व सभा का आयोजन नहीं किया गया। क्लब के सदस्यों ने शारीरिक दूरी एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया।

 मौके पर झारिया मेहरा युवा संगठन निवास के अध्यक्ष महेन्द्र झारिया उपाध्यक्ष  अरविंद झारिया सचिव शयाम शंकर झारिया कोशा अध्यक्ष  कमलेश झारिया उप कोशा अध्यक्ष दीपक गौलिया मिडिया प्रभारी सोन कुमार गौलिया पूर्व भाजपा ग्राम जिल्हटी भाजपा अध्यक्ष  मोले राम मरावी  जय प्रकाश गौलिया 

एवं संजय गौलिया सहित झारिया समाज एंव ग्राम चौदस के गड़मान्य नागरिक उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment