Breaking

revanchal times new

लड़की के साथ सफर कर रहे युवक को दबंगों ने चाकू मारा, चौंकाने वाली है वजह

 


कर्नाटक (Karnataka) के मैंगलोर (Mangalore) में एक लड़का और लड़की दोनों घुमने के लिए निकले। लेकिन कुछ लोगों ने लड़की के साथ घूम रहे लड़के को खूब पीटा और इसके बाद उसपर चाकू (Knife) से भी हमला किया। खबरों की मानें तो युवक पर यह हमला लड़की के साथ बस में सफर करने के दौरान हुआ। जब लड़की ने लड़के को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया।

इस मामले के संबंध में मैंगलोर पुलिस कमिश्‍नर शशि कुमार ने बयान दिया है। पुलिस कमिश्‍नर ने कहा है कि शहर के बाहरी इलाके में रात लगभग 9:35 बजे कुछ लोगों ने बस (Bus) को रोका था। लड़का और लड़की (Boy And Girl) जोकि साथ में पढ़ाई करते हैं और दोस्त हैं, उन्हें बस से नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक को पीटना शुरू कर दिया, जब लड़की ने अपने दोस्त को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा गया।

4 लोग पहले ही कार से आए थे

इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से मिली जानकारी के बाद बजरंग दल से जुड़े 4 अन्‍य लोगों को भी जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 4 लोग पहले ही कार से आए थे। इन्होंने बस को रुकवाया और युवक को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस को लड़की ने बताया वह युवक को बीते कई सालों से जानती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन लोगों ने युवक पर हमला इसलिए क्या, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से थे। यानी युवक दूसरे धर्म की युवती के साथ सफर कर रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post