BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम मोहझरी के पुरुषोत्तम ठाकरे के घर पहुंचा वन्य प्राणी कोटरी...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 20, 2021

ग्राम मोहझरी के पुरुषोत्तम ठाकरे के घर पहुंचा वन्य प्राणी कोटरी......



रेवांचल टाइम्स -  बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम मोहझरी के पुरुषोत्तम ठाकरे के यहां पर आज सुबह जंगल से भटकते हुए वन प्राणी कोटरी अचानक पहुंचा जिसकी सूचना घरवालों के माध्यम से वन विभाग चौकी भानेगांव को एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर ठहाटे को सूचना दी गई सूचना के उपरांत घटनास्थल पर भानेगांव वन चौकी प्रभारी मकसूद खान एवं भुजबल बनाफरे घटनास्थल पर पहुंचे इसके बाद घरवाले एवं ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग के कर्मचारी को वन प्राणी कोटरी को वन विभाग के सुफरत किया गया जो वन विभाग के कर्मचारी के द्वारा वह कोटरी का पहचान किया गया जो भेड़िया प्रजाति नर के रूप मे पाया गया संबंधित अधिकारी के द्वारा अपने उच्च अधिकारी रेंजर कार्यालय किरणापुर को सुपरत किये जाने की बात कही गई और बताया गया कि आज शाम 5:00 बजे तक वन्य प्राणी को जंगल में ले जाकर छोड़ा जाएगा।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment