राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की बडी कार्यवाही, सिझोरा, घुटास, कोको में नियम विरुद्ध खुले 10 दुकानों को किया गया सील
रेवांचल टाइम्स - बिछिया स्थानीय प्रशासन द्वारा 8 बजे के बाद खुले दुकानों पर कार्यवाही करते हुये 10 दुकानों को सील कर दिया गया वही प्रशासन के मुताबिक यह सभी दुकाने लगातार नियम विरुद्ध खुल रहे थे बार-बार हिदायत देने के बाद भी दूकानों के मालिक नही मान रहे थे इसलिए आज प्रशासन द्वारा सभी दुकानों सील कर दिया। साथ ही प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि जो जिला प्रशासन एवं कोरोना गाइडलाइन है उनका पालन करे। अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


No comments:
Post a Comment