Breaking

revanchal times new

कोरोना की कहर जारी जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें........



रेवांचल टाइम्स - कोरोना का कहर जारी जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें वहीं आज 146 हुए स्वस्थ, वहीं 138 नये मरीज मिलें 931 एक्टिव केस

जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से लगातार कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो रहें हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 146 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुये हैं, वही 138 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।


            जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 90038 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 4865 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 3915 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 931 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 809 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post