BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वास्थ्य कर्मचारी के घर मैं लाखों रूपये के जैवरात और नगदी को चोरों ने की पार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 3, 2021

स्वास्थ्य कर्मचारी के घर मैं लाखों रूपये के जैवरात और नगदी को चोरों ने की पार...




 

रेवांचल टाइम्स -  विगत दिनों समीपस्थ ग्राम जेहरमऊ विकास खण्ड नैनपुर पुलिस थाना बम्हनी बंजर के निवासी श्री मति प्रेमलता ठाकुर पति राजेन्द्र ठाकुर एवं इनके भाई मनीष कुमार जघेला ,माता श्रीमती मीरा जघेला ने मीडिया को बताया है कि थाना बम्हनी बंजर के अंतर्गत  इनका गाँव जहरमऊ  आता है । दिनांक 8 मार्च 2021 को भाई मनीष कुमार जघेला अपनी वृद्ध माॅ श्रीमती मीरा बाई को लेकर जिला सागर के खुराई स्वास्थ्य काय॔ कर्ता ( एक्स रे ग्राफी ) के पद मैं पदस्थ है जहाँ पर लेकर गया हुआ था । इनकी बहन श्री मति प्रेमलता ठाकुर अपने पति के साथ ग्राम पदमी जो कि अवेदिका का ससुराल है जहाँ पर चली गई थी । दिनांक 14 मार्च 2021 को अपने कुछेक जरूरी कागजात दस्तावेजों को लेने ग्राम जहरमऊ  आई पश्चात शाम को पुनः मण्ड़ला चली गई । दिनांक 28 मार्च को माॅ एवं भाई का फोन आया कि रंगों का महापर्व होली मनाने अपने गृह ग्राम जहरमऊ  आ रहे हैं । इसी लिये प्रार्थी प्रेमलता ठाकुर पुनः 10 बजे के लगभग घर की साफ सफाई के उद्देश्य से जहरमऊ  आई जहाँ पर देखी गई सामने का गेट मैं ताला लगा हुआ है और घर के  अंदर के तीनो दरवाजे के ताले टूटे पड़े है । घर के अंदर जैसी ही अपने पति और बच्चों के साथ प्रवेश किया तो यहाँ पर रखी अलमारी और पेटी मे ताले टूटे थे साथ ही घर मैं चारों तरफ जगह जगह गृहस्थी के समान बिखरे पड़े हुये थे । इसे देख प्रेमलता के द्वारा तत्काल पुलिस थाना बम्हनी बंजर की 100 पुलिस गाड़ी को फोन कर यहाँ की सम्पूर्ण जानकारी दी गई पश्चात पुलिस थाना बम्हनी बंजर से पुलिस प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल का मुआयना करने आये पश्चात पुलिस थाना बम्हनी बंजर मे एफ आई आर दर्ज कर पूरे चोरी की घटना क्रम को अपने संज्ञान मैं लेकर जांच की काय॔ वाही आरंभ की गई है । किन्तु प्रार्थी के बताये अनुसार आज दिनांक पर्यन्त यहाँ पर हुए लगभग 15 लाख रूपये की चोरी का सुराग नहीं लग पाया है । आवेदन कर्ता प्रेमलता के भाई मनीष कुमार जघेला जो कि रिटायर्ड आर्मी अधिकारी का पुत्र है जो स्वास्थ्य विभाग सागर जिला मैं अपनी नौकरी कर्ता है ने बताया कि यहाँ पर इनके घर मैं लगभग 15 लाख रूपये के जैवरात और कुछेक नगदी रखी हुई थी जिसे अज्ञात चोरो के द्वारा दिनांक 27 मार्च की दरमियानी रात मैं सुने घर होने की वजह से सूनशान का फायदा  उठाते हुए अंदर के सभी दरवाजे के ताले तोड़कर कीमती जैवरातो के साथ ही नगद राशि और ड़राम मैं रखे चावल की दो बोरी, बहन के कुछेक दस्तावेजों की चोरी हुई है । पुलिस थाना बम्हनी बंजर मैं सम्पूर्ण चोरी की विस्तृत रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है । अभी तक यहाँ पर हुए लाखों रूपये की चोरी की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच नहीं होने से पूरे परिवार मैं व्यापक  आक्रोश व्यप्त दिखाई दे रहा है ।  ज्ञातव्य हो कि एक रिटायर्ड आर्मी के घर मैं इतनी बड़ी चोरी होने के पश्चात आज पर्यन्त चोरो का सुराग नहीं लगा है । मुख्य सड़क मार्ग मैं बने आवास जिसके आस पास मुहल्ले के अन्य लोग भी निवासरत होने के बावजूद चोरो के द्वारा सूने आवास मैं लाखों रूपये के कीमती जैवरात पार कर गये और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी यह बड़ा ही आश्चर्य का विषय बना हुआ है । अवेदिका स्वयं स्वास्थ्य विभाग मण्ड़ला मैं स्टाप नर्स के पद मैं पदस्थ है जिसका ससुराल ग्राम पदमी मैं है जिसका पति शिक्षक है। अवेदिका ने यह भी बताया कि ग्राम जहरमऊ मैं विगत दिनों भागवत महा पुराण का आयोजन हुआ था जहाँ पर बहुतायत संख्या मै लोगों का आना जाना हुआ है । दिनांक 14 मार्च 2021 को प्रेमलता ठाकुर के द्वारा ग्राम की महिलाओं को इसका अपने घर मैं चन्दा भी दिया था । इसके बाद ग्राम पदमी चली गई वहीं से अपनी ड़ुवटी कर रही थी । पूरा घर सुनसान था । हो सकता है अज्ञात चोरो की इसकी भनक लग  गई होगी । रंगों का महापर्व होली के एक दिन पहले चोरो के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया होगा । 



बहरहाल  अवेदिका और इसके भाई एवं माॅ  के द्वारा जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला से गुजारिस की गई है कि इनके घर मैं हुए चोरी की समय शीमा के अन्दर निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर अज्ञात चोरो का पता लगाया जाये और इनके कीमती जैवरातो को वापिस दिलवाया जाये ।

No comments:

Post a Comment