रेवांचल टाइम्स :- कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जहां पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) चल रहा है। वहीं, शराब माफिया का अवैध कारोबार नैनपुर नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में खूब फलफूल रहा है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह से लेकर शाम तक बंद हैं। पूरे नगर में सन्नाटा पसरा हुआ रहता है। लेकिन,शराब माफिया के व्यवसाय पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बल्कि इन्होंने इस आपदा को अवसर में बदल लिया है। दोगुने दामों में शराब बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। नैनपुर नगर के कुछ जाने-माने लोग जोकी धार्मिक संगठन से भी जुड़े हुए हैं, जिनकी धार्मिक छवि केवल नगर में जनता के सामने दिखाई देती है। लेकिन अंदर राज़ कुछ और है। शराब और सट्टे का कारोबार कर, कम समय में अधिक धन कमाकर लोगों की नजरों में शराफत का चोला पहने हुए हैं। जिसमें नैनपुर नगर प्रशासन मोटी मलाई के चलते बखूबी इनका साथ देता है। जिसकी वजह से इनके हौसले बुलंद है और शराब ठेकेदार के अलावा नैनपुर नगर में इनका कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है।
नैनपुर नगर इस समय कोरोना महामारी का कहर झेल रहा है, सांथ - सांथ शराब व्यवसायियों का कहर भी जोरो पर चल रहा है! एक तरफ कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं इसी बीच शराब के धंधे करने वालों के करतूतों से भी लोग परेशान हैं बता दें कि नैनपुर नगर के लगभग प्रत्येक वर्ल्ड में देसी, अंग्रेजी शराब का व्यवसाय दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
कोरोना महामारी का लाभ उठाकर शराब व्यवसायियों के द्वारा अधिक कीमत में शराब भेची जा रही है।
अब यह सोचने की बात है कि इस संकट के समय शराब दुकान बंद होने के बावजूद भी नगर के प्रत्येक वार्ड में फुटकर दुकानदारों को शराब कहां से मिल रही होगी ? यह एक सोचने का विषय है!
सूत्र बताते हैं कि शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा चोरी छिपे नगर के प्रत्येक वार्ड में सप्लाई दी जा रही है कभी-कभी फुटकर दुकान चलाने वाले व्यवसाई भी लोगों की नजर से बच कर शराब दुकान से चोरी छुपे शराब ले जाया करते हैं। रात के अंधेरे में यह काले काम को अंजाम देते हैं। शराब व्यवसाई शराब दुकान से माल ले जाकर नगर के प्रत्येक वार्ड में दोगुने दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।
उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है की ऐसा करने से वार्ड का माहौल खराब हो रहा है, या फिर संक्रमण के इस संकट के समय इनकी वजह से आमजन को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नैनपुर शराब ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद हैं की यह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी रात में चोरी छुपे नैनपुर वाया खटिया मोचा, मलाजखंड , साले टेकरी, गंडई, वाया होकर रायपुर बाईपास से छत्तीसगढ़ के लिए ले भिजवाया जाता है। वाहन छत्तीसगढ़ की ओर से नैनपुर आता है एक कारोबारी ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि उन राज्यों में जहां शराब प्रतिबंधित है, ऐसे में नैनपुर से चोरी छुपे शराब सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है दूसरे राज्य में अवैध सप्लाई आधी रात में की जाती है। इसे छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है।
इधर नैनपुर में कुछ चुनिदा अवैध शराब विक्रेता को उंची दर पर शराब बेचने को दी जा रही है। लॉक डाउन को देखते हुए शराब दुकानों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है पर बंद के नाम पर दुकान के शटर में लगा ताला सिर्फ औपचारिकता के लिए ही है पीछे के दरवाजे से शराब की सप्लाई निरंतर प्रारंभ है।
नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जहां इसके चलते वार्ड का महौल खराब हो रहा है। और साथ ही साथ अशांत वातावरण के चलते वार्ड के लोगों को इस संकट के समय में भी परेशानी हो रही है। शराब पीकर रास्तों से निकलने वाले लोग गंदी गंदी गालियां एवं कभी-कभी तो झगड़ा भी कर लेते हैं जिससे अधिक डर वार्ड वासियों में बना हुआ है।
आबकारी नियम के अनुसार नगर में शराब की दुकान आबंटित की गई है, लेकिन उसकी आड़ में शराब दुकान के कर्मचारियों और अवैध शराब बेचने वाले कोचियों की मिलीभगत से शासकीय शराब दुकान के कारोबार को फायदा पहुंचाने के लिए शासकीय शराब दुकान में अपने पहचान के लोगो को पेटियों से, जितने बार वह शासकीय शराब दुकान जाते हैं वहां के कर्मचारी उसको दे देते हैं और जिसे जाकर उनके द्वारा सरकारी कीमत से भी ज्यादा की कीमत मे अवैध रूप से नगर के प्रत्येक वार्ड में बेचते हैं। नैनपुर आबकारी और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। साथ ही साथ अवैध शराब बेचने के लिए अभी हाल में नैनपुर में अनेकों नये नये व्यवसाई पैदा हो गए हैं जो लॉकडाउन होने के बावजूद दूसरे दूसरे जिलों से कम कीमत मे लाकर चौगुने दामों में बेच रहे है।
रेवांचल टाइम्स नैनपुर से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment