रेवांचल टाईम्स - शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास में बच्चों की जिंदगीयों से किया जा रहा है, खिलवाड़....?
शासकीय मॉडल स्कूल निवास में सरेआम किया जा रहा है, शासन द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन विद्यार्थियों की जिंदगियों को दाव पर लगा कर बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है।
वहीं छात्रों का कहना है, कि प्रश्न पत्र व आंसर सीट हमें कुछ दिन पहले मिले थे,जिसको स्कूल प्रबंधन द्वारा कहा गया था, कि घर से प्रश्न हल करके कॉपी को सोमवार तक स्कूल में जमा करना है,जिसको लेकर हम सभी छात्र छात्राएं स्कूल आए है।
एक और टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप निवास में बढ़ता जा रहा है
निवास में लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। पर ऐसी परिस्थिति को देखते जानते हुए भी बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। और मंडला जिले में कोविड-19 संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। मंडला जिले में लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या ऐसे हालात में भी निवास का मॉडल स्कूल खोला जा रहा हैं।
क्या बच्चों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है ?
इस संबंध में इनका कहना है कि......
देवेन्द्र कुमार गुप्ता
प्रिंसिपल
शासकीय मॉडल स्कूल निवास
पूरे बच्चों को नहीं बुला रहें,बच्चों को दूर दूर खड़ा करके, एक एक कर क्लास के अंदर बुला कर कॉपी जमा कर रहें है, बाकी घर से ही लिखवा कर ही जमा कर रहें है न, क्योंकि शासन का आदेश है, कॉपी तो जमा करना ही पड़ेगा..क्या करें बच्चों के घर घर जाकर तो जमा तो नहीं कर सकते न,क्योंकि कोरोना फैला हुआ है, मजबूरी भी है,क्या किया जाए शासन के आदेशों आधार पर चलना पड़ेगा। 9वीं और 11 के बच्चों को घर से प्रश्न हल करके स्कूल मे बुलाकर जमा कर रहें है, और इसी आधार पर बच्चों का रिजल्ट बन जाएगा,और किसी बच्चे का नुकसान नही होगा।
हमने पूछा की निवास के किसी और स्कूल में ऐसा नही हो रहा।
सब स्कूल में कर रहें है, शासन के निर्देश है, परीक्षा तो लेनी पड़ेगी न।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment