BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
श्रमजीवी पत्रकार संघ पिण्डरई इकाई ने संभाला मोर्चा, जरूरतमंदों को बांटे मास्क...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 19, 2021

श्रमजीवी पत्रकार संघ पिण्डरई इकाई ने संभाला मोर्चा, जरूरतमंदों को बांटे मास्क......


रेवांचल टाइम्स - पिण्डरई सहित पूरे जिले में वैश्विक कोरोना महामारी तेजी के साथ पैर पसार रहा हैं।अब जरूरत हैं कि प्रशासन सख्ती के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराए,जिससे असमय में काल के गाल में समा रहे लोगों को बचाया जा सके।युवा बेवजह सड़कों पर मोटर साइकिल फराटेदार से दौड़ा रहे हैं।लोग जानबूझकर बगैर मास्क के सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं व खतरे को निमंत्रण देने का काम कर रहे हैं।अब जरूरत है प्रशासन और सामाजिक संगठनों को कि लोगों को समझाने के साथ प्रशासन सख्ती का डंडा चलाएं,जब हम सुरक्षित रहेंगे तब हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा।हमारा गांव सुरक्षित रहेगा तो हमारा देश भी सुरक्षित रहेगा। सबसे पहले मास्क लगाएं और घर में रहने का प्रयास करें अन्यथा खतरे को निमंत्रण देने का काम कर रहे हैं प्रशासन की मदद करें तभी हमारा समाज सुरक्षित रहेगा इसी संदेश को लेकर म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ की पिण्डरई इकाई के वरिष्ठ, युवा पत्रकारों ने लोगों को जागरूक करते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों को,दुकानदारों को, महिलाओं सहित बच्चों को मास्क वितरित कर उन्हें घरों में रहने की सलाह दी जा रही और हाथ जोड़कर निवेदन के साथ ही लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने व समय-समय पर हाथ धोने रहने की सलाह दी जा रही हैं। उक्त संघ के प्रदेश सचिव सचिव प्रकाश जायसवाल शिव दोहरे के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन पर सुधीर सेन,बसंत पटेल,नीलू प्रजापति, ऋषभ जैन,अतुल सेठी,सुकीर्ति भूषण,दिपांशु सेन,परिचय प्रजापति,मकबूल खान ने महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने के लिए आगाह किया जा रहा हैं।


राजा विश्वकर्मा के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment