BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना मेहनत आपको भी बनना है धनवान तो सिंदूर से जुड़े इन उपायों को जरूर अपनाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 19, 2021

बिना मेहनत आपको भी बनना है धनवान तो सिंदूर से जुड़े इन उपायों को जरूर अपनाएं



हिंदू धर्म में हर महिला शादी के बाद मांग में सिंदूर जरूर भरती हैं। सिंदूर को सुहागिन महिलाओं का अहम श्रृंगार बताया गया है। मान्यता है कि जो महिलाएं रोज शादी के बाद सिंदूर लगाती हैं उनके पति की उम्र लंबी होती है। साथ ही पूजा- पाठ के दौरान भी सिंदूर का प्रयोग किया जाता है। पूजा के समय भगवान को सिंदूर का ही टीका लगाया जाता है। स्वस्तिक का चिन्ह भी सिंदूर व हल्दी से बनाया जाता है। सिंदूर से जुड़े लाल किताब में कुछ टोटके बताए गए हैं। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

सिंदूर के टोटके
परिवार में यदि किसी भी प्रकार की परेशानी चल रही है। सिंदूर से जुड़ा ये टोटका करने से परिवार से जुड़ी हर प्रकार की समस्या खत्म हो जाएगी। चमेली के तेल में सिंदूर मिला दें। इसके बाद हनुमान जी को चढ़ाना दें। ये उपाय पांच मंगलवार और शनिवार तक ही करें। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से समस्या दूर होने लग जाएगी और शांति रहेगी।
घर में नकारात्मक शक्ति हो तो सिंदूर में तेल मिला दें और इसे मुख्य द्वार पर लगा दें। इस सिंदूर से स्वस्तिक बनाये हैं। इस उपाय से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएगी और घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश हो जायेगा। वास्तु दोष को दूर करने के लिए 40 दिनों तक ऐसा करना चाहिए।
थोड़े से सिंदूर की सहायता से मां लक्ष्मी को भी खुश किया जा सकता है। लक्ष्मी को खुश करने के लिए रोजाना पूजा के बाद थोड़ा सा सिंदूर अपने मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं। दीपावली पर सिंदूर से स्वस्तिक का निशान तिजोरी पर बना दें। घर में मां लक्ष्मी का वास हो जाएगा और धन की कमी नहीं होगी।
कार्यस्थल व अन्य जगह पर आपका सम्मान हो इसके लिए एक पान के पत्ते में फिटकरी और सिंदूर बांधकर कर उसे पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। लगातार तीन बुधवार इस उपाय को करने से सम्मान में वृद्धि होने लग जाएगी और लोगों के बीच आपका नाम हो जाएगा।
सुहागिन महिलाएं बाल धोने के बाद सुबह गौरी मां को सिंदूर चढ़ाएं और उनकी पूजा करें। उसके बाद इसी सिंदूर से अपनी मांग को भर लें। ये उपाय करने से दाम्पत्य जीवन अच्छा रहता है। साथ ही शादीशुदा महिला को सिंदूर देना भी शुभ फल देता है।
ग्रहों को भी सिंदूर की सहायता से शांत किया जा सकता है। यदि कुंडली में सूर्य और मंगल मारक ग्रह है, महादशा या अंतदर्शा हो तो सिंदूर को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ये ग्रह शांत हो जाएंगे। सूर्य देव को रोज सुबह अर्घ्य दें और अर्घ्य देने वाले जल में सिंदूर अवश्य चढ़ाएं।
बुरे सपने आने पर आप हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी की पूजा करते समय उनके चरणों में थोड़ा सा सिंदूर रख दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा होने के बाद उनके चरणों में चढ़ाए गए सिंदूर को एक कागज में रख दें। उसके बाद इस कागज को अपने बिस्तर के पास रख दें। इस उपाय को करने के बाद ही बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment