BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला जिला चिकित्सालय में बनाया जा रहा ऑक्सीजन प्लांट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 29, 2021

मंडला जिला चिकित्सालय में बनाया जा रहा ऑक्सीजन प्लांट


रेवांचल टाइम्स  -मंडला जिला चिकित्सालय परिसर में ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्लांट निर्माण से जुड़े हुए लोगों ने बताया आगामी करीब 15 दिनों में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा हर रोज करीब 60 सिलेंडर जिसमें प्रति सिलेंडर 7000 लीटर क्षमता का होगा भरे जा सकेंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण लगातार कोरोना से ग्रसित मरीजों में ऑक्सीजन का लेवल नीचे चले जाने के कारण ऑक्सीजन का लेवल नीचे चले जाने के कारण इन मरीजों को ऑक्सीजन की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता हो जाती है। देश में इन दिनों बढ़ते कोरोनावायरस के बीच ऑक्सीजन सिलेंडरों की मांग भी काफी बढ़ गई है लगातार ऑक्सीजन की मांग बढ़ने और आपूर्ति में कमी होने के कारण अब केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा मिलकर प्रत्येक जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है इसी कड़ी में मंडला जिला चिकित्सालय परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मंडला जिले में भी ऑक्सीजन की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है वहीं आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण लगातार लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिएन भटकना पड़ रहा हैl उम्मीद जताई गई है कि प्लांट बन जाने के बाद जिले में ऑक्सीजन की कमी का सामना मरीजों को नहीं करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment