BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़.....कोरोना का कहर को देखते हुए जिला कलेक्टर ने की जिले वासियों से अपील....... एवं आवश्यक दिशा-निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़.....कोरोना का कहर को देखते हुए जिला कलेक्टर ने की जिले वासियों से अपील....... एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

 


रेवांचल टाईम्स - संक्रमण प्रभावी जिले की यात्रा से लौटे व्यक्तियों को किया जाए आइसोलेट, प्रतिदिन अधिक से अधिक व्यक्तियों के लिए जाए नमूने- कलेक्टर


कोरोना संक्रमण रोकथाम की विकासखंडवार कार्ययोजना की कलेक्टर ने की समीक्षा दिये आवश्यक दिशा निर्देश


कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिये प्रभावी कार्यवाही करें, बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को होम आइसोलेट रखा जाये तथा उसकी लगातर निगरानी रखी जाये.. यह निर्देश कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारों, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सभी बीएमओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में दिये। 


उन्होने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सोशल डिस्टेसिंग, मास्क के उपयोग के लिए लोगो को जागरूक किया जाये साथ ही दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाये। उन्होंने रोको टोको अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन कर जन जागरूकता तथा चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने इंदौर, भोपाल, नागपुर जैसे संक्रमण प्रभावी जिलों की यात्रा से लौटे व्यक्तियों को अनिवार्यता होम आइसोलेट करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि बाहर राज्य एवं जिले की यात्रा से लौटे व्यक्तियों को आइसोलेट करते हुए विभागीय अमले द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाये साथ ही आस-पड़ोस के निवासियों को भी आइसोलेट व्यक्ति की जानकारी देकर निगरानी के लिए निर्देशित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को प्रति दिन अधिक से अधिक व्यक्तियों के  सैम्पल प्राप्त कर जांच के निर्देश दिये।


कलेक्टर डॉ फटिंग ने विकासखण्डवार पॉजिटिव आये व्यक्तियों के संबंध में सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा कर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी  दिये। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की तथा लक्ष्यानुसार शतप्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण करने के निर्देश दिये।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment