BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर सीबीएसई में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम देकर माता पिता और नगर संस्थान को किया गौरवान्वित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

नैनपुर सीबीएसई में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम देकर माता पिता और नगर संस्थान को किया गौरवान्वित

 






रेवांचल टाइम्स(शालू अली):- नगर में संचालित सीबीएसई विद्यालय ने अपना परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित किया है कक्षा सातवीं में अध्ययनरत कुमारी निशा ठाकुर पिता विजय ठाकुर ने 90.2 अंक प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करते हुए माता श्रीमती मीना ठाकुर एवं दादा रघुराज सिंह ठाकुर निवासी ग्राम घटेरी का नाम रोशन किया है।साथ ही साथ इनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से नैनपुर नगर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है निशा ठाकुर ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए अपनी क्लास टीचर विनीता सिंह को श्रेय दिया है

इस होनहार छात्रा को स्कूल के प्राचार्या,स्कूल के संचालक,व समस्त शाला परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई कोर्स में 31 मार्च 2021 को ही घोषित किए गए परिणाम में कक्षा ग्यारहवीं के वाणिज्य संकाय अंग्रेजी माध्यम के छात्र आशुतोष जमुनेश्वरी ने 81.2 अंक प्राप्त कर कक्षा ग्यारहवीं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है आशुतोष जमुनेश्वरी साहित्यकार व शिक्षक दंपति बल्लभ जमुनेश्वरी एवं शिक्षक श्रीमती सुनीता मेश्राम गंगेश्वरी के पुत्र हैं आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं कि सतत मार्गदर्शन को दिया है।


विद्यालय के सभी विषय शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन के साथ छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता से प्राप्त इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य व उप-प्राचार्या ने सभी विषय शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुये प्रसन्नाता व्यक्त की। संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव ने भी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment