रेवांचल टाईम्स - खबर का हुआ असर कुछ दिन पहले देश के अन्नदाता को लगा करोड़ों का चूना रेवांचल टाइम्स न्यूज के माध्यम से खबर का प्रकाशन कर जिला प्रशासन को अवगत कराया था । जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने रेवांचल टाइम्स न्यूज की खबर को प्रमुखता से लेते हुए टीम गठित करते हुए देश के अन्नदाता किसान को करोड़ों को चूना लगाने वाला आरोपी को सिवनी पुलिस ने विक्रम सनोडिया उर्फ विक्की को नागपुर से ढूंढ लाई।
सिवनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता किसानों को चूना लगाकर फरार हुए विक्रम सनोडिया उर्फ विक्की को आज पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई टीम द्वारा नागपुर से ढूंढ लाया गया इतने कम समय में पुलिस द्वारा ढूंढ लाना एक बड़ी कामयाबी है ।विक्रम सनोडिया के द्वारा लगभग 75 लाख रुपए बंडोल थाना एवं 35 लाख रुपए का लखनवाडा थाना अंतर्गत की मक्का लेकर फरार होना बताया गया था।
पुलिस द्वारा अपील की गई है.....
कि जिन किसानों के द्वारा विक्रम को मक्का बेची गई थी और उनकी शिकायत अभी थाने तक नहीं पहुंच पाई हो तो वह भी अपनी शिकायत थाने में आकर करवा सकते हैं।
आप को बता दें कि रेवांचल टाईम न्यूज की टीम ने इस मामले को सबसे पहले उठाया था एवं जिला प्रशासन को खबरों के माध्यम से अवगत कराया था जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने टीम गठित कर आरोपी को धर दबोचा......
इनका कहना है कि.......
विक्रम को नागपुर से पकड़ा गया है।एवं सिवनी लाया गया हे।और पूछताछ जारी है।
गणपत उइके
थाना प्रभारी लखनवाड़ा
विनोद दुबे एवं अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment