BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में आज से 45 वर्ष के ऊपर सभी को लगेगी वैक्सीन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

जिले में आज से 45 वर्ष के ऊपर सभी को लगेगी वैक्सीन



कोविड 19 की रोकथाम के लिए फरवरी माह से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया है। आज 1 अप्रैल से अब 45 वर्ष के ऊपर सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह कार्य आज से शुरू हो रहा है। इसके पहले 60 साल के ऊपर के बुजुर्ग और 45 पार बीमारियों से ग्रस्त लोगों को ही वैक्सीन लगाकर उन्हें प्रोटेक्ट किया जा रहा था। पर अब वैक्सीन लगाने का दायरा बढ़ा दिया गया है। फिलहाल सभी सीएचसी, पीएचसी व कुछ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन लगाने का कार्य वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।

प्रतिदिन 3640 का लक्ष्‌य प्रतिदिन लगाई जाएगी वैक्सीन

आज से 45 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू होने के बाद प्रतिदिन लगाने वाले लक्ष्‌य भी बढ़ाया गया है। हर रोज 3640 लोगों को वैक्सीन लगाई जाना है। डीआईओ का कहना है कि यदि वैक्सीन की उपलब्धता और यदि अधिक वैक्सीन रहेगी तो और अधिक लोगों को लगाया जाएगा।

दो दिनों के लिए मिलेगी 8780 डोज उपलब्ध

जिले में दो दिन आज गुरूवार और शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन होना है। इसके लिए देर रात तक जिले को जबलपुर से वैक्सीन उपलब्ध होने की बात डीआईओ के द्वारा कही गई। दो दिनों के 8780 डोज कोरोना वैक्सीन की मिलेगी।बतादें कि जिले में शुक्रवार को कोरोना वेक्सीनेशन बंद रहता है।

ऑनलाइन पंजीयन कर करा सकते हैं टीकाकरण

45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। अब शासकीय एवं निजी क्षेत्र की लगभग 170 स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड.19 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निश्शुल्क किया जा रहा है जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है। ऐसे सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं वे ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण के लिए घर बैठे ही ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते हैं। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाईन पंजीकरण करवाया जा सकता है। जिसमें अपनी सुविधा अनुसार अस्पताल का चयन किया जा सकता है। कोविड.19 टीकाकरण प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment