रेवांचल टाईम्स - ऐतिहासक दलसाग़र तालाब एवं प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण हेतु जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद एवं सिवनी विधायक व विभिन राजनैतिक पार्टी से जुड़े लोगो के अतिरक्ति पत्रकार बंधु सामजिक संस्थाए, व्यापारी संघटन व जागरूक नागरिक आगे आ रहे क़ि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ साथ नगर सौंदर्यकरण व स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत सिवनी क नाम अन्य जिलो एवं प्रदेश मे अग्रणीय स्थानो मे जाना जाए
उलेखनीय है क़ि शारदा एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी (भारत के स्वतंत्रा संग्राम सेनानी) के सानिध्य आशीर्वाद व प्रेरणा से राष्ट्र नवनिर्माण, पर्यटन व नगर सौंदर्यकरण के तहत अति प्राचीन श्री हनुमान घाट मे पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु सभी नगर वासी दलगत राजनीति से परे होकर प्रशासन को सहयोग कर जनभागीदारी से विकास निर्माण कार्य मे आगे आ रहे है जहा मध्यप्रदेश क़ि पहली हनुमान गदा एवं देश क़ि तीसरी स्थापित होगी आगामी केशरीनंदन महोत्सव के आयोजन को लेकर एक और प्राचीन श्री हनुमान घाट मे शेड निर्माण, प्रवेश द्वार, रेलिंग, हाई मास्क लाइट पोल, पेयजल वयवस्था और आध्यत्मिक सेल्फी पॉइंट क निर्माण कार्य प्रगति पर है
इसी कार्य क अवलोकन करने हर दिन बहुसंख्या मे नागरिक प्राचीन श्री हनुमान घाट एवं प्रभु श्री हनुमान क़ि गदा निर्माण स्थल पहुच रहे है ।और सामजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ( भूतपूर्व एन. सी. सी. कैडेट) के नेतृत्व एवं पहल पर चल रहे विकास निर्माण कार्य मे अपना मार्गदर्शन भी दे रहे है इसी कार्य मे गत दिवस सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, आम आदमी पार्टी के राजेश पटेल,मूर्तिकार हीरा कुल्हाडे, मार्डन स्कूल के जनक तिवारी, वैश्य महासम्मेलन के मनीष अग्रवाल, भूतपूर्व पार्षद भुवनेश्वर शुक्ला, भूतपूर्व पार्षद शबनम खान, जैविक खेती के प्रेरक अंकित मालू, रूपेश मिश्रा, शिव चौधरी, गायक अशोक अकेला, पत्रकार अनिल दम्भाडे, संतोष श्रीवास,राजा कूल्हाडे,ओम कला केन्द्र के हरिओम सोनी एवं साक्षी सोनी और सैकडो क़ि संख्या मे नागरिक इस रचनात्मक कार्य को देखने पहुच रहे है
समय समय पर प्रशासन क़ि और से युवाओ को नगर सौंदर्यकरण कार्य मे मनोबल बढ़ाने हेतु सिवनी पुलिस विभागीय अधिकारी सु श्री पारुल शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, नगर निरीक्षक सिटी कोतवाली एम. डी नागोतीया भी प्राचीन श्री हनुमान घाट मे चल रहे विकास निर्माण कार्य क अवलोकन के साथ सामजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ,संजय शर्मा एवं साथियो को मार्गदर्शन दे रहे है।
इस कार्य को लेकर नगर व जिले के नागरिको मे प्रसन्नता क महौल देखा जा रहा है।
अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment