BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोशल डिस्टेसिंग के लिए गोले बनाकर जागरूक कर रहे हैं वॉलेंटियर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 19, 2021

सोशल डिस्टेसिंग के लिए गोले बनाकर जागरूक कर रहे हैं वॉलेंटियर

 




 

मण्डला 19 अप्रैल 2021

मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम में समाज की सहभागिता के लिए मैं कोरोना वॉलेंटियरअभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में पंजीकृत वॉलेंटियर अपने-अपने नवाचारों से आमजनों को जागरूक कर रहे हैं। वॉलेंटियर गांव में चल रहे कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार मॉस्क के समुचित उपयोग, हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेसिंग के पालन के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। विकासखंड नैनपुर के वालेंटियर समाजिक दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जन अभियान परिषद नवांकुर ग्रामीण अधिकार मंच समिति ग्राम बोरी पिपरडाही से श्री अशोक जंघेला ने बताया की वे एवं उनके सहयोगी वालंटियर्स ग्राम में मॉस्क के सदुपयोग एवं सैनिटाइजर से बच्चों के हाथ धुलाई के बारे में बता रहे हैं। इसी प्रकार दुकानों एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेन्सिंग के पालन के लिए गोले बनाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं। अशोक बताते हैं कि वे जनता को सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तथा सार्वजनिक स्थानों पर हमारे द्वारा बनाए जा रहे गोले का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं। समिति के सदस्य प्रतीकात्मक रूप से गोले में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का अभ्यास भी कराते हैं एवं कोरोना की रोकथाम में सोशल डिस्टेसिंग के महत्व की जानकारी भी देते हैं।

No comments:

Post a Comment