मण्डला 19 अप्रैल 2021
कोरोना महामारी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है
ऐसे में समाज में जागरूकता प्रसारित करने आजीविका मिशन कर्मी व समूह की महिलाऐं आगे
आ रही हैं। मध्य-प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मण्डला के प्रबंधकों और सहायक
प्रबंधकों द्वारा समूह सीआरपी दीदीयों को प्रशिक्षित किया गया और समूह की दीदीयों
के द्वारा ग्रामीण महिलाओ व समुदाय को विभिन्न तरीके जैसे मास्क पहनना,सेनेटाईजर का उपयोग,बार-बार साबुन से हाथ धोना,उचित दूरी बनाकर रहना,अनावश्यक आवागमन से बचना,टीकाकरण करवाना इत्यादि
जानकारी प्रशिक्षण,संवाद कार्यक्रम,नारे लेखन इत्यादि से जागरूक किया जा रहा है।
विकासखण्ड मण्डला के अंतर्गत 81 पंचायतों में गठित 1570 महिला स्वसहायता समूहों ओर 135 ग्राम संगठनों की महिलाओं
द्वारा इस संकट काल में कपड़े की मास्क का निर्माण करना,हर्बल सेनेटाईजर बनाना,नारे लेखन,कोरोना संक्रमित व्यक्ति के लक्षण एवं समूह की महिलाओं,बुजुर्गो व बच्चों को घर पर
रहकर कोरोना के खिलाफ युद्ध में प्रशासन का हर संभव सहयोग के लिए प्रेरित किया जा
रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु
की महिला एवं पुरूष को टीकाकरण में सहभागिता करने प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के इस अभियान में आजीविका मिशन स्टॉफ व सीआरपी
समूह की दीदीयों का निरंतर सक्रिय सहयोग मिल रहा है।

No comments:
Post a Comment