18 अप्रैल को 147 सेंपल कोरोना पाजेटिव आए, 112 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
रेवांचल टाइम्स 18 अप्रैल 2021 को प्राप्त रिपोर्ट में जिले के 147 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 1140 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 18 अप्रैल 2021 तक कुल 5086 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 3920 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 18 अप्रैल को 112 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 18 अप्रैल को कोरोना के एक मरीज की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार जिले मे 18 अप्रैल तक 26 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना पाजेटिव 1140 मरीजों में से 983 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, 34 मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन बेड पर रखा गया है, 108 मरीजों को आक्सीजन सप्लाई वाले बेड पर और 15 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बालाघाट जिले में 18 अप्रैल 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 99165 सेंपल लिए जा चुके हैं।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment