BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 3, 2021

क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

  


गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी  9 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग एक लाख रुपए के साथ पकड़ा गया


                 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अवैध  गतिविधियो में संलिप्त आसामाजिक तत्वो के विरूद्ध  कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है ।


            आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण/क्राईम) श्री गोपाल खंडेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (गढ़ा/मुख्यालय) श्री तुषार सिंह के मार्ग निर्देशन मे क्राईम ब्रांच तथा थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा  09 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती एक लाख रुपए के साथ रंगे हाथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।


विवरण – थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा ने बताया कि दिनाँक 02/04/2021 को क्राईम बाँच को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दीनदयाल बस स्टैंड नया पुल के पास एक व्यक्ति हल्की गुलाबी रंग की शर्ट व ग्रे कलर का फुलपैंट पहने हुए अपने दाहिने हाँथ में काला हरा रंग का बड़ा बैग लिए खड़ा  है बैग में  मादक पदार्थ गाँजा रखे हुए हैं, यदि तुरंत पकड़ा गया तो  गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा जाएगा । सूचना पर एनडीपीएस  एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए  क्राईम ब्रांच  तथा थाना माढ़ोताल पुलिस के द्वारा संयुक्त रुप से मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी  करते हुए दबिश दी गई, पुलिस को देख कर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे  घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गौरीकिशोर साहू पिता स्व.गणेशचंद साहू उम्र 38 वर्ष निवासी जिला नौरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया,  सूचना से अवगत कराते हुए  बैग की  तलाशी ली गई तो बैग के अंदर खाकी रंग के दो पैकेट  रखा मिला, जिसको खोलकर देखा गया तो पैकेट के अंदर  मादक पदार्थ गाँजा भरा मिला, जिसकी तौल की गई तो  09 किलो 100 ग्राम कीमती लगभग एक लाख रुपए का होना पाया गया   । गौरीकिशोर साहू पिता स्व.गणेशचंद साहू उम्र 38 वर्ष निवासी जिला नौरंगपुर उड़ीसा को अभिरक्षा में लेते हुए गौरी किशोर साहू के विरुद्ध थाना माढ़ोताल में अपराध क्रं. 234/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर उक्त गांजा  कहां से और कैसे प्राप्त किया के संबंध में  पूछताछ करते हुए आरोपी  को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । 


 उल्लेखनीय भूमिका - उपरोक्त कार्यवाही किए जाने में थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा, उपनिरी यदुवंश मिश्रा, उपनिरी शिवगोपाल गुप्ता, उपनिरी उमलेश तिवारी, आरक्षक शशिप्रकाश, प्रेम, दिनेश, सुरजीत सिंह जाट व क्राईम ब्रांच  के सउनि गोपाल विश्वकर्मा, आरक्षक बलराम पांडे, अतुल गर्ग, शैलेन्द्र कौरव, बालकृष्ण वर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।


   

No comments:

Post a Comment