रेवांचल टाइम्स - छिंदवाड़ा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को शासकीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर किये जा रहे हैं। साथ ही जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिये लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारात्मक व्यवस्थायें की जा रही हैं। इन सुधारात्मक व्यवस्थाओं को दुरूस्त और सुचारू करने के लिये कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने इन दिनों जिला अस्पताल में ही अपना कैंप ऑफिस बना लिया है और प्रतिदिन अपना अधिकांश समय जिला अस्पताल में ही व्यतीत करते हुये विशेषकर कोविड वार्ड के प्रबंधन की सतत रूप से मॉनीटरिंग कर रहे है। इसी कडी में कलेक्टर सुमन ने शुक्रवार को भी कई घण्टे जिला अस्पताल में रहकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग की और चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये तथा जहां कहीं भी कमियां प्रकाश में आईं, उन्हें तत्काल दुरूस्त कराया। इस दौरान उनके द्वारा सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष से विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं, भर्ती मरीजों, ड्यूटी में संलग्न डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति और सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी की गई। इस अवसर पर एसडीएम अतुल सिंह और नगर पालिक निगम के आयुक्त हिमांशु सिंह भी साथ में थे।
Saturday, April 17, 2021
Home
chindwara
Madhya Pradesh
mandla
Top
व्यवस्थाओं को दुरूस्त और सुचारू करने कलेक्टर श्री सुमन ने जिला अस्पताल में बनाया कैंप ऑफिस
व्यवस्थाओं को दुरूस्त और सुचारू करने कलेक्टर श्री सुमन ने जिला अस्पताल में बनाया कैंप ऑफिस
Tags
# chindwara
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
chindwara,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment