BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकट महामारी के बीच देश गुजर रहा है,लेकिन लोगों के चेहरों से मास्क ही गायब,निवास प्रशासन कर रहा अनदेखा?.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 17, 2021

विकट महामारी के बीच देश गुजर रहा है,लेकिन लोगों के चेहरों से मास्क ही गायब,निवास प्रशासन कर रहा अनदेखा?..

 

रेवांचल टाइम्स:– जहां एक ओर कोरोना महामारी सम्पूर्ण जिले में अपने पैर पसार रही है,वहीं दूसरी ओर निवास में निरन्तर लोग नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे है,बता दें कि विगत कुछ समय से निवास क्षेत्र में भी निरन्तर संक्रमित मिल रहे हैं,इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए है।


लॉकडाउन का पालन करवाने में प्रशासन असमर्थ


बता दें कि जिला कलेक्टर के द्वारा लॉकडाउन,रात्रि कर्फ्यू आदि का आदेश भी जारी किया जा चुका है,लेकिन कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासनिक अमला लॉक डाउन का पालन करवाने में शिथिल नजर आ रहा है,निरन्तर फैलती महामारी के बीच अनावश्यक लोगो का बाहर निकलना कहीं सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए संकट न खड़ा कर दें।


दुकानदार कर रहे नियमों की अनदेखी


प्रतिदिन उपयोग को वस्तुओ आदि के विक्रय के लिए नियम और समय निर्धारित किया गया है लेकिन इसके विपरीत व्यापारी मोटी कमाई के चक्कर मे न सिर्फ स्वयं की अपितु सम्पूर्ण क्षेत्र की जान खतरे में डाल रहे हैं,दुकानों में न सेनिटाइजर दिखाई देता है न ही ग्राहकों और विक्रेता के मध्य मास्क , ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ जाता है।


निरन्तर क्षेत्र में बढ़ रहे बुखार,सर्दी जुकाम के मरीज


बता दें कि निरन्तर क्षेत्र में बुखार और सर्दी जुखाम के मरीज बढ़ रहे है , जो कोरोना के डर के कारण शासकीय चिकित्सालय न जाकर निजी चिकित्सकों और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवा रहे है , झोलाछाप डॉक्टर भी मौके की नजाकत को देखते हुए मोटी कमाई कर रहे हैं। सूत्रों से खबर है कि क्षेत्र में निरन्तर मोतिझिरा(टाइफाइड) के मरीज मिल रहे है लेकिन इस और कोई ध्यान नही दे रहा है आवश्यक है कि इस ओर ध्यान दिया जाए तभी हम कोरोना के साथ साथ अन्य संक्रमण को भी रोक पाएंगे।



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment