BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई मुश्किले, आज जबलपुर जिले में कोरोना के भारी संख्या में मरीज मिले तो वहीं कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गयी.... देखिए ये रिपोर्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 16, 2021

कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई मुश्किले, आज जबलपुर जिले में कोरोना के भारी संख्या में मरीज मिले तो वहीं कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गयी.... देखिए ये रिपोर्ट

 


 798 नये मरीज मिले तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 575 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए



जबलपुर - कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार पन्द्रह अप्रैल को 575 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2812 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 798 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 575 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 21 हजार 717 हो गई है और रिकवरी रेट 82.41 प्रतिशत हो गया है । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 798 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 25 हजार 744 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में सात व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 318 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 5102 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2745 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment