BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में प्रशासन ने पूरी की जनता की मांग, नगर सिविल अस्पताल बना कोविड केयर सेंटर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 17, 2021

नैनपुर में प्रशासन ने पूरी की जनता की मांग, नगर सिविल अस्पताल बना कोविड केयर सेंटर


रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक नैनपुर नगर के कोरोना संक्रमित मरीज को मंडला जिला अस्पताल  कोविड सेंटर में रखा जा रहा था जिसके चलते कोविड केयर सेंटर में जगह नहीं बची है। इसे देखते हुए शासन ने सिविल अस्पताल नैनपुर को 50 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद से अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। लंबे समय से नगर की जनता की मांग थी की नैनपुर नगर में ही कोविड केयर सेंटर बनाया जाए लेकिन जनप्रतिनिधि का ध्यान इस और नहीं जा रहा था एवं प्रशासन भी इस मांग को अनसुनी कर रहा था। नगर के कुछ जागरूक सदस्यगण में काफी मशक्कत की जिसके बाद नगर को यह सुविधा प्राप्त हुई।


नैनपुर नगर में नवनिर्मित 100 बिस्तर के सिविल हॉस्पिटल को फिलहाल कलेक्टर के आदेश से कोविड-19 हॉस्पिटल में तब्दील किया गया है। जिसकी लगातार मांग नैनपुर नागरिक मंच के सदस्यों द्वारा एवं दीपक शर्मा जी के लगातार प्रयास से यह कार्य पूर्ण हुआ है।


जिसके लिए दीपक शर्मा जी लगातार सांसद,विधायक , स्वास्थ्य मंत्री ,अन्य वरिष्ठ अधिकारियो के संपर्क में लगातार रहे हैं। लेकिन कोरोना काल में बढ़ते मरीजों को देखते हुए आनन-फानन में कलेक्टर महोदया ने भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया तत्पश्चात भोपाल से परमिशन आने के बाद हंड्रेड बेड हॉस्पिटल को 50 बेड के कोविड-19 में तब्दील कर दिया गया।


जिसका पूरा श्रेय दीपक शर्मा जी को ही जाता है। लेकिन आज कई लोग अपनी वाह वाही ले रहे हैं। जो कि जमीनी स्तर पर कहीं से कहीं तक दिखाई नहीं दिये।

अंधेरे में छोड़े हुए तीर को यह बता कर साबित करना चाह रहे हैं, की यह हमारे द्वारा किया गया है।


कोविड-19 स्वास्थ्य विभाग के सामने हर दिन एक नई चुनौती पेश हो रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही उन्हें भर्ती करने का संकट भी गहराता जा रहा है। इसके चलते कलेक्टर ने सिविल अस्पताल नैनपुर को कोविड केयर सेटर बनाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। निर्देश मिलते ही अस्पताल प्रशासन कोविड केयर सेंटर बनाने को लेकर तैयारियों में जुट गया है एवं लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके चलते नैनपुर नगर बी एम ओ डॉक्टर वरकडे ने अपने संबंधित स्टॉप को तत्काल कलेक्टर के निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी बिदुओं पर विस्तार से चर्चा की। 


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment