BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Corona से बचाव के लिए पहनें डबल मास्क, विशेषज्ञों ने दी सलाह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 17, 2021

Corona से बचाव के लिए पहनें डबल मास्क, विशेषज्ञों ने दी सलाह



देश में कोरोना की दूसरी लहर किसी भी तरह काबू में नहीं आ रही है और लोगों के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक ऐसी सलाह दे रहे हैं, जिससे कोरोना से ज्यादा बेतहर तरीके से सुरक्षित रहा जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आज के दौर में लोगों को एक के बजाय दो मास्क पहनना चाहिए। ऐसा करने से कोरोना से सुरक्षा 95 फीसदी तक बढ़ जाती है।

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा घातक है और ये काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में हमें ज्यादा सुरक्षात्मक रवैया अपनाने की जरुरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम दो मास्क पहनें तो ये ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। पहले एक डिस्पोजेबल मास्क पहनें और इसके ऊपर एक कपड़े का मास्क लगा लें। इससे 95% तक सुरक्षा बढ़ेगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक वायरस का नया वैरिएंट अधिक संक्रामक है, इसलिए दो मास्क लगाना जरूरी है. दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि डबल मास्क सुरक्षा को लगभग 80% तक बढ़ाते हैं। दरअसल कपड़े का मास्क पर्याप्त सुरक्षा (लगभग 50%) नहीं देता है, इसलिए इसके ऊपर सर्जिकल मास्क पहनना ठीक है। लेकिन इसके साथ दो और चीजें सुनिश्चित करनी होगी। पहला, इसकी लेयरिंग को बढ़ाएं और दूसरा दोनों एक साथ मिलकर चेहरे पर फिट हों. इससे सुरक्षा लगभग 80% और अधिक बढ़ जाती है। अगर आप एक साथ दो सर्जिकल मास्क पहनते हैं, तो ये पूर्ण रुप से सुरक्षा प्रदान नहीं करता, क्योंकि नाक और गाल के आसपास गैप रह जाते हैं। लेकिन दो अलग-अलग मास्क पहनने से सारे गैप कम हो जाते हैं। वैसे डॉक्टरों की अभी भी यही सलाह है कि जहां तक संभव हो, एन 95 मास्क का उपयोग करें।

No comments:

Post a Comment