Breaking

revanchal times new

लंबे अरसे से इंतजार कर रहे सहायक उप निरीक्षकों को, प्रमोशन देकर बनाया गया उप निरीक्षक



रेवांचल टाइम्स:- पुलिस डिपार्टमेंट में लंबे समय से अपनी सेवा देते आ रहे पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का इंतजार था। पिछले कुछ दिनों पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सुभाष बघेल जो कि उपनिरीक्षक के पद पर नैनपुर में अपनी सेवा देते आ रहे थे जिन्हें गत 24 मार्च 2021 को पदोन्नति प्रदान करते हुए कार्यवाहक निरीक्षक के पद से सम्मानित किया गया था,और अजाक थाना मंडला में पदस्थ किया गया।


पुलिस अधीक्षक मंडला जसपाल सिंह के द्वारा सुभाष बघेल के कंधे पर स्टाल लगाकर सम्मानित किया गया इसी तरह 31 मार्च 2021 को मंडला जिले में पदस्थ 13 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद के कार्यवाहक पद पर प्रभार सौंपा गया जिनमें नैनपुर से नरेंद्र दुबे,मानिक पटले रामकिशोर मातरे, मंडला से दीपक बैरागी, लक्ष्मी चंद्र बिसेन, राजेंद्र सिलेवार, राजेंद्र कुमार जंघेला, रेखा दुबे, साबिर खान, रतनलाल बचावले, तीरथ चौबे, देवेंद्र पड़वार, एवं मालती कछवाहा शामिल है।

जिन्हें आदेश जारी कर सहायक उप निरीक्षक पद से उप निरीक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार दिया गया है पुलिस अधीक्षक मंडला जसपाल सिंह राजपूत द्वारा 1 अप्रैल 2021 गुरुवार को अपने कार्यालय में सहायक उप निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगा कर उन्हें कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर प्रभार सौंपा गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर, एवं पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे सभी की पदोन्नति पर एसडीओपी सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी आर एम दुबे सहित सभी पदस्थ स्टाफ के अलावा नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने मिठाई खिलाते हुए बधाई प्रेषित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post