BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एडीएम मीना मसराम ने कोविड टीकाकरण केंद्र एवं डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

एडीएम मीना मसराम ने कोविड टीकाकरण केंद्र एवं डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया


मण्डला 13 अप्रैल 2021 एडीएम मीना मसराम ने कटरा रोड स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र काऔचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लेते हुए पंजीयन प्रक्रिया एवं टीकाकरण में संलग्न कर्मचारियों से चर्चा की। श्रीमती मसराम ने टीकाकरण के लिए आए व्यक्तियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। एडीएम ने कटरा रोड स्थित आदिवासी कौशल विकास कंप्यूटर केंद्र में संचालित डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों से प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों के बारे में पूछा। इसी प्रकार उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित व्यक्तियों से चर्चा कर उनको तत्काल जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने एवं संबंधित विभाग से समन्वय करने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार मंडला देवी प्रसाद चक्रवर्ती एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment