मण्डला 13 अप्रैल 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में चल रहे हैं उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न उपार्जन केंद्रों में उपार्जित किए गए फसल का लगातार परिवहन भी सुनिश्चित करें। उपार्जन प्रक्रिया में तेजी लाएं तथा किसानों तक उपार्जन के संबंध में जरूरी जानकारी यथासमय पहुंचाएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी एवं छाया की व्यवस्था अनिवार्यता सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सभी उपार्जन केंद्रों में कोरोना नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत मॉस्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हाथ धोने तथा सेनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रीमती सिंह ने विकासखंडवार उपार्जन केंद्रों की उपार्जित फसल की आंकड़ेवार समीक्षा की। उन्होंने कम उपार्जन करने वाले केंद्रों के प्रभारियों से जवाब मांगे। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्रों से उपार्जन के पश्चात परिवहन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। श्रीमती सिंह ने उपार्जन समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण फसल की खरीदी करें। इसी प्रकार अनावश्यक फसल का रिजेक्शन भी ना करें। कलेक्टर ने गोदामवार समीक्षा करते हुए परिवहन के लिए शेष बचे उपार्जन की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने कहा कि पिंडरई क्षेत्र में परिवहन गंभीरता से सुनिश्चित करें। उन्होंने जामगांव, रेवाड़ा, नैनपुर, मोहनटोला तथा अन्य उपार्जन केंद्रों में उपार्जन की तैयारियां एवं प्रक्रिया पर जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि डीएसओ उपार्जन से संबंधित केंद्रवार रिपोर्ट तैयार करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि फसल का उपार्जन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात किसानों को भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। किसानों का भुगतान शीघ्र से शीघ्र कराएं। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों में कोविड वेक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दें तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी करें। कलेक्टर ने सभी जेएसओ को पीडीएस वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को नियमित एवं बिना किसी परेशानी के पीडीएस वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पीडीएस के उठाव को आगामी दो दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री ओपी पांडे सहित उपार्जन समिति के सदस्य एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment