एडीएम एवं एएसपी ने
ग्राम चौगान में की लोगों से की चर्चा
मण्डला 13 अप्रैल 2021 एडीएम मीना मसराम एवं एसपी श्री कंवर ने मोहगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चौगान में लोगों से चर्चा कर आगामी पर्व त्यौहार घरों में ही मनाने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कलश एवं अन्य पूजा-पाठ अपने घरों में ही करें। किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन ना करें। कार्यक्रमों में संख्या शासन के नियमानुसार कम से कम रखें तथा सभी ग्रामवासी अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। श्रीमती मसराम ने सभी को मॉस्क का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की समझाईश दी।

No comments:
Post a Comment