Breaking

revanchal times new

निवास में कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करते हुए,लगी जमकर बाजार बाजार में उड़ी जमकर धज्जियां



रेवांचल टाइम्स। - निवास देश में कोरोना की कतार से कतार लगी हुई है,और एक तरफ कोरोना बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, बिना मास्क घूम रहे लोग,

कोरोना परेशानी का सबब बना हुआ है। देश व प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे द्वारा आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है। प्रशासन की तरफ से नियम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन लोगों में कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। निवास बाजार में भीड़ दिखाई दे रही है। लोगों के चेहरे पर कोरोना का खौफ नजर नहीं आ रहा है। चौराहों पर जाम की स्थिति लग रही है। बच्चे और वृद्ध भी खुलकर सड़क पर नजर आ रहे हैं। बेपरवाह भीड़ के कदम नहीं थमे तो जिले में कहीं कोरोना का विस्फोट न हो जाए।


बाजार में दुकानें खुली हैं या बंद, सामान खरीदना है या नहीं, जनता को इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्हें तो बेवजह बाजार में आना है। देशभर में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस से बिना डरे जिले के लोग सड़क पर चहलकदमी कर रहे हैं। महिला हो या पुरुष, बच्चे हो या वृद्ध हर कोई सड़क पर नजर आ रहा है। बाजार में भीड़ के बढ़ने से दुकानों पर भी शारीरिक दूरी के नियम की हवा निकल गई है।


प्रदेश समेत जिले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा दिए गए है, लेकिन सभी गतिविधियों को अभी तक शुरू भी नहीं किया जा सका है।


बिना मास्क लगाए बाजारों में बेखौफ होकर लोगों की भीड़ घूम रही है। दुकानदार और ग्राहक सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। फिर भी जिम्मेदार सतर्कता बरते जाने की दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं।



शादी की खरीदी में उमड़ रही भीड़


बता दें कि जिला मुख्यालय पर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों में त्योहार के बाद अब शादियों की खरीदारी शुरू हो गई है। इसके चलते रोजाना सैकड़ों लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं लेकि न, वह मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। इस कारण जिले में कोरोना के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।


व्यक्तिगत सुरक्षा पर देना होगा ध्यान


प्रदेश में कोरोना की लहर फिर से लौटी है, जिसका असर जिले पर भी नजर आ रहा है। इसका बचाव यही है कि , आमजन को स्वयं की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा, घर के बाहर निकलते समय मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना, सैनिटाइजर का उपयोग और साबुन से बार-बार हाथ धोना जरूरी है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक घरों के बाहर बेहद जरूरी काम होने पर ही निकलना और कोरोना के लक्षण होने पर त्वरित जांच के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचना चाहिए।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new