BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए अधिकारियों का कार्यविभाजन आदेश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 12, 2021

कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए अधिकारियों का कार्यविभाजन आदेश जारी



मण्डला 12 अप्रैल 2021



कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने कोरोना वायरस के जिले में बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत् रखते हुए रोकथाम एवं बचाव के लिए संपूर्ण जिलास्तर पर सुचारू रूप से संचालन के लिए अधिकारियों के कार्यविभाजन का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने अपर कलेक्टर को सीएमएचओ, एसडीएम, बीएमओ, मु.का.अ. ज.पं., जि.म.बा.वि.अ. एवं मु.न.पा. अधिकारियों से समन्वय कर वैक्सीनेशन संबंधी संपूर्ण कार्य का दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को डीएचसीसीसी एवं डीसीसीसी के नोडल अधिकारी, जबलपुर रिफर किए गए मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जबलपुर मेडीकल कॉलेज से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सीएस मंडला के सहयोग से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रतिदिन अवगत् कराने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जिले में चल रहे सेम्पलिंग कार्य की मॉटिरिंग एवं सेम्पलिंग कार्य में आने वाली समस्याओं का संबंधितों से समन्वय बनाकर समाधान करना एवं जिले को प्राप्त सेम्पल का टारगेट पूर्ण करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं., सहायक यंत्री, आरईएस एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर की संपूर्ण व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडला, अनुविभागीय अधिकारी लो.स्वा.यां. सर्व जिला मंडला, कार्यपालन यंत्री म.प्र.पू.क्षेत्र.वि.वि.क.मं. मंडला, बीईओ, बीआरसी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी को कोविड केयर सेंटर में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, लो.स्वा.यां. द्वारा पानी की संपूर्ण व्यवस्था करना, संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री, म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कमं. द्वारा विद्युत की संपूर्ण व्यवस्था करना एवं कोविड केयर सेंटर में खाद्य आपूर्ति संबंधी व्यवस्था के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी (रा.), अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं थाना प्रभारी या चौकी प्रभारी को विभिन्न व्यापारी संघ, विभिन्न सामाजिक संगठन एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके फल एवं सब्जी विक्रेता को हाँथ ठेला के माध्यम से वार्डवार बिक्री करने एवं किराना दुकान द्वारा ग्राहकों को किराना सामग्री घर पहुँचाकर देने के लिए प्रोत्साहित करना एवं कोविड केयर सेंटर में आवश्यक कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी को कोविड केयर सेंटर में नर्सिंग स्टॉप एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं एम्बूलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगरीय निकायों में सार्वजनिक स्थल पर प्रतिदिन सेनेटाईजेशन करने, जिला परिवहन अधिकारी को संबंधित क्षेत्र के अ.वि.अ. से सहयोग प्राप्त कर बस स्टेंड में यात्रियों का टेम्परेचर लेना एवं ऑक्सीमीटर से लेबल चैक कर आवश्यकतानुसार आरएटी करवाने को कहा गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर को नैनपुर रेल्वे स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों का टेम्परेचर लेना एवं ऑक्सीमीटर से लेबल चैक कर आवश्यकतानुसार आरएटी करवाने के निर्देश दिए हैं। डिस्ट्रिक्ट कोर्डीनेटर जन अभियान परिषद मंडला को जन अभियान परिषद के सदस्यों की जानकारी संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को प्रदाय करना तथा संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) ब्लॉक कोर्डीनेटर के साथ 12 एवं 13 अप्रैल 2021 को वीसी के माध्यम से अथवा खुले क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ब्रीफिंग करना, जन अभियान परिषद के सदस्यों का वेक्सीनेशन कार्य में सहयोग लेना, मॉस्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाने के अभियान में सहयोग लेने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मंडला एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कोविड केयर सेंटर के लिए गर्म पानी के थर्मस दो गरीज एवं आवश्यकतानुसार वाईफाई डोंगल तथा भाप हेतु इलेक्ट्रिक मशीन जन सहयोग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी मंडला को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने हेतु राशन दुकानों को सुनियोजित तरीके से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए राशन वितरण कराने निर्देश दिए हैं। जिला उपार्जन समिति मंडला को जिला उपार्जन समिति के सदस्य जिले में चल रहे उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराएं एवं प्रतिदिन की जानकारी से अवगत कराएं।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि क्वारेंटाईन सेंटरों से विकासखंड स्तर पर संपूर्ण व्यवस्था के लिए संबंधित क्षेत्र के बीईओ, बीआरसी, सीडीपीओ एवं जिला स्तर पर सहायक आयुक्त आ.वि., सहायक आपूर्ति अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।


No comments:

Post a Comment