BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मैं भी कोरोना वॉलेंटियर्स के तहत् जिले में 2221 वॉलेंटियर्स ने कराया पंजीयन..I also registered 2221 volunteers in the district under Corona Volunteers .. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 12, 2021

मैं भी कोरोना वॉलेंटियर्स के तहत् जिले में 2221 वॉलेंटियर्स ने कराया पंजीयन..I also registered 2221 volunteers in the district under Corona Volunteers ..



मण्डला 12 अप्रैल 2021



जिला जन अभियान परिषद के समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 महामारी के प्रभावी रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए ’’मैं भी कोरोना वॉलेंटियर्स’’ अभियान में जिले में वॉलेंटियर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ’’मैं भी कोरोनावॉलेंटियर्स’’ अभियान के अंतर्गत वॉलेंटियर्स स्वयंसेवकों के रूप में 2221 वॉलिंटियर्स ने अपना पंजीयन कराया है। इन वॉलेंटियर्स एवं स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत लोगों ने विभिन्न श्रेणियों में पंजीयन कराया है। इन श्रेणियों के अंतर्गत वैक्सीनेशन स्वयंसेवक, चिकित्सा सुविधा स्वयंसेवक, मॉस्क जागरूकता स्वयंसेवक, मोहल्ला टोली संगठन आदि के आधार पर पंजीयन कराया गया है। जन अभियान परिषद के अंतर्गत प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं ट्रस्ट के स्वयंसेवकों के द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद ने बताया कि पंजीयन कराने वाले वॉलेंटियर अपनी श्रेणी के अनुसार कोरोनावायरस की रोकथाम, सोशल डिस्टेंसिंग, रोको-टोको अभियान एवं वैक्सीन लगाने के लिए ग्रामों की गली-मोहल्ले में पूरे मन से कार्य कर रहे हैं एवं आम जनता को टीकाकरण एवं कोरोनावायरस रन एवं बचाव से संबंधित संदेश दे रहे हैं।




No comments:

Post a Comment