BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कार्यालयों में उपस्थिति सम्बंधी आदेश किये जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 12, 2021

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कार्यालयों में उपस्थिति सम्बंधी आदेश किये जारी



मण्डला 12 अप्रैल 2021



कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी एवं तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की उपस्थिति 25 प्रतिशत रोटेशन प्रणाली के अनुसार रखी जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए कार्यालय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन तथा अन्य समस्त आवश्यक सावधानियाँ सुनिश्चित किया जाए।

No comments:

Post a Comment