Breaking

revanchal times new

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के प्रति स्नेह दिखाने बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंगा....हैशटैग चलाया स्टे स्ट्रांग इंडिया


दुबई । भारत में कोरोना वायरस महामारी से मची तबाही के बीच दुनियाभर के देश मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। इतना ही नही, यूएई ने अबूधाबी के राष्ट्रीय ऑयल कंपनी के टॉवर को भी तिरंगे में दिखाया। इन दोनों बिल्डिंग्स पर हैशटैग के साथ स्टे स्ट्रांग इंडिया का मैसेज भी दिखाया गया। यूएई के इन इमारतों पर पिछले कई साल से भारत के स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती के अवसर पर तिरंगे के रंग में प्रदर्शित किया जाता है। लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है कि इस देश ने भारत के प्रति अपने समर्थन का ऐसे इजहार किया है। भारत और यूएई के संबंध पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं। पाकिस्तान जब जम्मू-कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए फैसले के खिलाफ वैश्विक समुदाय को भड़काने की कोशिश में लगा हुआ था, उस वक्त भी यूएई भारत के साथ खड़ा दिखा। यूएई ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया था। दुनिया की सबसे ऊंची इस इमारत पर पहले भी कई बार तिरंगा देखने को मिला है। यूएई ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भी बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में प्रदर्शित किया था। इसके अलावा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा पर उनके संदेशों और तस्वीरों की झलक दिखाई थी। इसके पहले पीएम मोदी के यूएई दौरे पर मार्च 2018 में भी दुनिया की इस ऊंची इमारत पर भारतीय तिरंगा दिखा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post