Breaking

revanchal times new

2 मई के बाद मिल सकता है किसान सम्मान निधि का पैसा, लिस्ट में नाम ऐसे चेक करें



आप पीएम किसान सम्मान की हेल्पलाइन 011-24300606 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मई का महीना देश के किसानों के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। इस महीने किसान सम्मान निधी की आठवीं किस्त किसानों के खाते में आ सकती है। देश के किसान लंबे समय से इस राशि का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम जल्द ही ट्रांसफर की जा सकती है। केन्द्र सरकार ने देश के छोटे किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए यह योजना शुरू की थी। इसमें किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। ये रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में उनके खाते में डाली जाती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अबतक 11.74 करोड़ किसान जुड़ चुके हैं। इन किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हालांकि सभी किसान अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस महीने के अंत तक या 2 मई के बाद आपका इंतजार खत्म हो सकता है और कभी भी आपके खाते में पैसे आ सकते हैं।

कैसे देखें लिस्ट में अपना नाम

PM किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके अंदर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी देकर Get Report पर क्लिक करें। अब लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। आप पीएम किसान सम्मान की हेल्पलाइन 011-24300606 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post