रेवांचल टाईम्स - मुख्यमंत्री चोहान ने प्रदेश के समस्त ज़िलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि प्रदेश में गरीबों को 3 माह का राशन निशुल्क दिया जाएगा तथा 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा बांटा जाएगा। लोग 30 अप्रैल तक अनावश्यक न निकलें, बहुत आवश्यकता होने पर बाहर निकलें।
चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि 24 घंटे में टेस्ट रिपोर्ट मिल जाए और सैम्पल होने के बाद लोग बाहर न घूमें। होम आइसोलेशन की व्यवस्था सुदृढ़ हो, किट देना सुनिश्चित हो। होम आइसोलेशन में 2 बार बात की जाए, टेलेमेडिसिन का उपयोग किया जाए। आवश्यकतानुसार कोविड के. सें. खोले जाएं।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment