BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना के प्रकोप के चलते शहर का हर घर होगा सेन्टाइज सभी 15 वार्डों को किया जा रहा सैनिटाइज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 19, 2021

कोरोना के प्रकोप के चलते शहर का हर घर होगा सेन्टाइज सभी 15 वार्डों को किया जा रहा सैनिटाइज

 


रेवांचल टाइम्स -  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर के सभी वार्डों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण किसी भी तरीके से रुक सके। साफ-सफाई की ओर भी विशेष ध्यान देने का प्रयास नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। साफ सफाई को लेकर चौरई नगर पालिका ने टीम बनाई है जो अलग-अलग वार्डों में दवा का छिड़काव करने पहुंच रही है।



नगर पालिका अधिकारी  भरत गजबे ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस  शहर के सभी 15 वार्डों को एक बार फिर सैनिटाइज किया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत एहतियातन फिर से हाइपरक्लोराइड व अन्य दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

दवा छिड़काव का कार्य प्रारम्भ होगया है  शहरा के वार्डों में साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्य में सफाई सुपरवाइजर व सफाई कर्मचारी जुटे हुए हैं।  नगर के समस्त वार्डों को एक साथ सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है


 वार्ड नम्बर 3 में वार्ड पार्षद सुरेंद्र सोनी  ने अपने वार्ड में कोरोना के बढ़ते लहर को देखते हुए वार्ड में घूम-घूम कर हाइपरक्लोराइड व अन्य दवाओं का छिड़काव करवाया। मालूम हो छिंदवाड़ा जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं।

चौरई में भी कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शहर को कोरोना मुक्त करने के लिए पूरे शहर व ्‌यादा संक्रमण वाले हर इलाकों में सोडियम हाइपोक्लोराइड व दवाओं का छिड़काव करने के साथ कोरोना संक्रमण वाले इलाकों को सैनिटाइ करने में लगे हैं।

No comments:

Post a Comment