BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के 3.3 लाख लोग बने ‘टीका उत्सव’ के साक्षी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

मध्य प्रदेश के 3.3 लाख लोग बने ‘टीका उत्सव’ के साक्षी



भोपाल। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में टीका उत्सव का आयोजन कल यानी कि 14 अप्रैल को 3.3 लाख लोगों के टीकाकरण के साथ सम्पन्न हुआ। टीका उत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के साथ साथ देश के कई राज्यों में 11 से 14 अप्रैल तक हुआ था। इस टीका उत्सव का मुख्य उद्देश्य था ज़्यादा से ज़्यादा पात्र लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगाना। भाजपा कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार इस टीका उत्सव में 3.32 लाख पात्र लोगों का टीकाकरण हुआ।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष वी.डी शर्मा ने ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश में हुए टीका उत्सव के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘ टीकाकरण अभियान को लेकर मध्य प्रदेश के लोगों में अत्यधिक जोश है। टीका उत्सव के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के 3.32 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। ‘सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी’। मध्य प्रदेश निश्चित ही कोरोना के खिलाफ जंग जीत लेगा।’ बता दें कि टीका उत्सव 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती से शुरू होकर 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती तक देश के विभिन्न भाजपा शासित राज्यों में चला। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राज्य को कोरोना मुक्त बनाने के लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीका उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद और अपने परिवार जन के पात्र सदस्यों का टीका उत्सव में टीकाकरण करवाया।

No comments:

Post a Comment