BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
13 और 14 अप्रैल को दो बार हुई कोरोना मरीज की मौत, फिर भी जिंदा लौटा, जानिए यह अनोखा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 15, 2021

13 और 14 अप्रैल को दो बार हुई कोरोना मरीज की मौत, फिर भी जिंदा लौटा, जानिए यह अनोखा मामला


 मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लापरवाही की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. विदिशा जिले में भी स्वास्थ्य विभाग की ऐसे ही एक एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जब एक कोरोना मरीज को 2 बार मृत घोषित कर दिया गया. मामला विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है.

13 अप्रैल को मरीज को मृत बताया
दरअसल, विदिशा से 25 किलोमीटर दूर सुल्तनिया के रहने वाले गोरेलाल कौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उन्हें विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. एक दिन पहले मरीज के परिजनों को बताया गया कि उसकी हालत गंभीर है. वहीं 13 अप्रैल की देर रात 2: 30 बजे मरीज के परिजनों को बताया कि उनकी मौत हो चुकी है. जैसे ही यह खबर गोरेलाल के परिजनों ने सुनी तो परिवार में मातम छा गया.




14 अप्रैल के फिर बताया मृत
मरीज की मौत की खबर सुनकर जैसे ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि उनके मरीज की सांसे चल रही हैं. परिजनों ने डॉक्टरों से मरीज के अच्छे इलाज की मांग की, लेकिन 14 अप्रैल बुधवार की सुबह साढ़े 8 बजे डॉक्टर का एक बार फिर फोन आया. इस बार भी डॉक्टर ने मरीज की मौत की खबर परिजनों को सुनाई. दुखी परिजन जब अस्पताल पहुंचे.. जहां उन्होंने मरीज को देखने की जिद की तो स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने मरीज का अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया और कहा कि नगर पालिका की टीम मरीज का अंतिम संस्कार करेगी.

No comments:

Post a Comment