BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बसों के किराए में हुई 25% बढ़ोतरी, लग्जरी बसों में सफर करना और भी हुआ महंगा..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 22, 2021

बसों के किराए में हुई 25% बढ़ोतरी, लग्जरी बसों में सफर करना और भी हुआ महंगा.....


रेवांचल टाइम्स :– मध्यप्रदेश सरकार ने प्राइवेट बसों के किराए में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बस का न्यूतनम किराया 7 रुपए तय किया गया है, जबकि सामान्य तौर पर 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय होगा। इसके अलावा लग्जरी बसों के किराए में 25 से 75 प्रतिशत तक की वृद्धि तय की गई है। आदेश में कहा गया है कि लग्जरी बसों जैसे डीलस (नॉन एसी) स्लीपर, डीलस (एसी) और सुपर लग्जरी कोच के तय किए गए किराए में रात्रि प्रभार यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। रात्रि प्रभार सिर्फ सामान्य बस ऑपरेटर ही ले सकेंगे। उल्लेानीय है कि इससे पहले सरकार ने 28 मई 2018 को बस का किराया 1 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया था, लेकिन अब इसे 1 रुपए 25 पैसे किया गया है। मप्र प्राइवेट बस ऑनर्स एसोसिएशन पिछले एक साल से किराया बढ़ाने की मांग कर रहा था। इसके लिए एसोसिएशन  ने कोरोना महामारी का हवाला दिया था। उनका कहना था कि पिछले साल लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा और इस साल मार्च से सरकार ने फिर महाराष्ट्र आने-जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रदेश के कई शहरों में कोराना कर्फ्यू लगा दिया। ऐसे में बसों का संचालन मुश्किल हो रहा था। इस बीच, डीजल के दाम बढऩे के कारण लागत भी नहीं निकल पा रही थी।

No comments:

Post a Comment